English

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

ग्राहकों के लिए

क्या अपना शेखावाटी इस्तेमाल करना फ्री है?

हाँ। खोजना, बिज़नेस देखना, Call या WhatsApp करना और रिव्यू पढ़ना पूरी तरह फ्री है।

किसी बिज़नेस से संपर्क कैसे करें?

बिज़नेस का पेज खोलें और कॉल या WhatsApp दबाएं। आप सीधे बिज़नेस से बात करते हैं, बीच में हम नहीं होते।

किसी बिज़नेस की जानकारी गलत है, क्या करूं?

कृपया यहाँ रिपोर्ट करें। हम जांचकर आम तौर पर 2–3 दिन में ठीक कर देते हैं।

क्या मैं रिव्यू लिख सकता हूँ?

हाँ, अगर आपने सच में वहाँ से सामान या सेवा ली है। रिव्यू सच्चा और सभ्य होना चाहिए। नकली, गाली-गलौज वाले या पैसे लेकर लिखे रिव्यू हम हटा देते हैं।

क्या वेबसाइट हिंदी में है?

हाँ। किसी भी पेज पर ऊपर हिंदी बटन दबाएं।

बिज़नेस मालिकों के लिए

अपना बिज़नेस कैसे जोड़ें?

बिज़नेस जोड़ें पेज पर छोटा सा फॉर्म भरें। करीब 2 मिनट लगते हैं।

क्या इसका कोई खर्च है?

बेसिक लिस्टिंग हमेशा के लिए फ्री है। प्रीमियम और फीचर्ड प्लान आपकी मर्ज़ी पर हैं। प्लान देखें।

लिस्टिंग live होने में कितना समय लगता है?

जानकारी verify होने के बाद आम तौर पर 24–48 घंटे।

✔ Verified बैज का मतलब क्या है?

इसका मतलब है कि हमारी टीम ने मालिक से बात की है या बिज़नेस की बुनियादी जानकारी जांची है। ये क्वालिटी की गारंटी नहीं है।

अपनी लिस्टिंग कैसे बदलें या हटवाएं?

लिस्टिंग रिपोर्ट / हटवाएं पेज पर अनुरोध भेजें या हमें +91 8209346524 पर WhatsApp करें।

क्या पेड प्लान से ग्राहकों की गारंटी है?

ईमानदारी से कोई इसकी गारंटी नहीं दे सकता। पेड प्लान से आपको बेहतर जगह, Verified बैज और ज़्यादा पहचान मिलती है। हम आपकी leads रिपोर्ट भेजते हैं ताकि आप नतीजे देख सकें।

भुगतान कैसे करें?

UPI या ऑनलाइन पेमेंट लिंक से। हर भुगतान की रसीद मिलती है।

और कोई सवाल? हमसे संपर्क करें।